Chakradharpur : चक्रधरपुर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 38 दुकानों पर चला बुलडोजर

हाई कोर्ट में मामला होने का हवाला देने के बाद भी नहीं रुका रेलवे का पीला पंजा

चक्रधरपुर :  चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को रेलवे ने बुलडोजर चलाकर आस पास बनी तीन दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया शाम तक कुल 38 दुकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया. जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया, वहांपहले मार्केट कॉम्प्लेक्स और दुकानें नजर आती थी. अब वह जगह सिर्फ दुकान के ढांचों के मलबे से भरा पड़ा है. स्टेशन के बाहर का नाजारा ऐसा है मानो अचानक एक बड़ा जलजला आया और सबकुछ तबाह और बर्बाद कर दिया. अब स्टेशन के बाहर सिर्फ वीरानी छाई है. रात में भी यह जगह अब अँधेरे में डूब जायेगा. दिन के 24 घंटे जहाँ चहल पहल बनी रहती थी अब वह जगह खामोश हो चुका है.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

दुकान के बाहर जमा हुए लोग
दुकानों को तोड़ने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी समेत कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे. आरपीएफ और कोरस कमांडों की टीम भी सुरक्षा का जिम्मा संभाले तैनात थे. दुकानों को ध्वस्त करने के कार्य में ठेके पर दो बुलडोजर को लगाया गया था. अभियान के दौरान यहां का नजारा ऐसा था की एक तरफ दुकानदार अपनी दुकान जल्दी जल्दी खाली कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ पीला पंजा दुकानों को रौंदते तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा था. दुकानदार कई पीढ़ियों से यहां अपनी दुकानें चला रहे थे लेकिन अपनी दूकान को अपनी आँखों के सामने जमींदोज होते हुए भीगी आँखों से देखने को विवश थे. इसके सिवाय उनके पास और कोई उपाय भी नहीं बचा था.

21 को आने वाला था हाई कोर्ट का निर्णय

दुकानदारों का कहना था की उनके द्वारा हाई कोर्ट में रेलवे के द्वारा उनके दुकानों को तोड़ने के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. जिस पर उच्च न्यायालय 21 जनवरी को दिशा निर्देश जारी कर सकती है. दुकानदारों ने रेल प्रशासन से न्यायालय के निर्देशों के बाद  कार्रवाई की मांग की जा रही थी. लेकिन दुकानदारों के इस अपील को भी बुलडोजर के सामने रेलवे ने रौंद दिया और शाम ढलते ढलते सभी 38 दूकान को तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया.

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time