चाईबासा: आज, शहीद निर्मल महतो की स्मार मूर्ति का अनावरण ईचागढ़ विधायक सविता महतो के हाथों हुआ. इस कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, और विधायक सुखराम उरांव भी उपस्थित रहे और शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया.
अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सूर्या नर्सिंग होम की छात्राओं द्वारा कुरमाली स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. इसके बाद झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के सचिव ओम प्रकाश महतो ने स्वागत भाषण दिया और संस्था के विकास कार्यों की जानकारी साझा की.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मशरूम की खेती पर कार्यशाला
निर्मल महतो का योगदान
पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो ने झारखंड निर्माण में शहीद निर्मल महतो के योगदान और उनके संघर्ष की गाथा को साझा किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक बहादुर उरांव और श्याम सुंदर महतो ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया.

प्रतिमा का अनावरण और उद्घाटन
ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो ने विधिवत रूप से शहीद निर्मल महतो की स्मार प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए. साथ ही, उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन के उपरी तल्ले का उद्घाटन भी किया. इस अवसर पर शैलेन्द्र महतो ने नई पीढ़ी को शहीद निर्मल महतो का अनुसरण करने और झारखंडी एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी का महत्व बताया.
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : चक्रधरपुर में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 38 दुकानों पर चला बुलडोजर
सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में विजय महतो एण्ड ग्रुप द्वारा झूमर गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झूमर गीत प्रस्तुत किए. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे, जिनमें विजय सिंह गागराई, मालती गिलुवा, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, रामलाल मुंडा, वरिष्ठ पत्रकार प्रबल महतो, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने भरे मनमोहक रंग
There is no ads to display, Please add some



















































