Potka: विद्युत सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर चोरों ने की लाखों की चोरी

 

पोटका: थाना क्षेत्र के हाता स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के कॉपर कॉयल की चोरी कर ली. इस घटना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसडीओ सोनू कुंकल और लाइनमैन नयन माल ने बताया कि रात करीब 11 बजे, जब हाता फीडर की बिजली किसी कारणवश बंद हो गई, तो वे बाहर निकले. उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें बंदूक की नोक पर कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए. चोरों ने डीवीसी परिसर में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को गैस कटर से काटकर उसमें से कॉपर कॉयल निकाल ली. इस पूरी वारदात में चोरों ने रातभर का समय लिया, जबकि दोनों कर्मचारी बंधक बने रहे. अपराधियों की संख्या 10 से 12 के बीच थी और सभी हथियारों से लैस थे.सुबह की ड्यूटी पर पहुंचे लाइनमैन जग्गा सरदार ने सुबह 5:30 बजे बंधक बनाए गए कर्मियों को देखा और तत्काल इसकी सूचना विभाग के अन्य कर्मियों और पुलिस को दी.

18 लाख रुपये के कॉपर कॉयल की चोरी

चोरों ने विद्युत सब स्टेशन में पड़े पुराने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को गैस कटर से काटकर कॉपर कॉयल की चोरी की। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि चोरी किए गए कॉपर कॉयल की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है.चोर रात करीब 10 बजे ही दीवार फांदकर विद्युत सब स्टेशन में दाखिल हो गए थे. उन्होंने सोनू कुंकल को बाहर निकलते ही बंदूक की नोक पर स्विच रूम में ले जाकर अन्य दो कर्मियों के साथ बंधक बना लिया और रातभर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ेःDeoghar: दो नाबालिग समेत 9 साइबर अपराधी पकड़े गए, 16 मोबाइल और 26 सिम  बरामद

Spread the love

Related Posts

Potka : मिठाई झरना वन क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप, कांग्रेस नेता ने मुख्य सचिव से की कार्रवाई की मांग

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के मिठाई झरना एवं आसपास के वन क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर कीमती पत्थरों और लौह अयस्क के अवैध खनन तथा परिवहन का…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time