Chandil: मुख्य सचिव अलका तिवारी पहुंची चांडिल डैम, विकास की हैं संभावनाएं

चांडिल: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने चांडिल डैम का दौरा किया और केज कल्चर के माध्यम से हो रहे मत्स्य पालन की जानकारी ली. रविवार को चांडिल डैम पहुंचने पर, मुख्य सचिव ने वहां मछली पालन करने वाले विस्थापितों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा. उन्होंने डैम के विकास के लिए सुझाव भी मांगे.

गर्मजोशी से स्वागत
चांडिल डैम पहुंचने पर, डैम में नौका विहार का संचालन करने वाली विस्थापित समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने मत्स्य पालन, पर्यटन के विकास और विस्थापितों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और सुझाव प्राप्त किए.

 

पर्यटन की संभावनाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि चांडिल डैम में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं. यह क्षेत्र अपने अनुपम सौंदर्य के साथ प्रकृति से घिरा हुआ है. डैम में केज कल्चर से हो रहे मत्स्य पालन को देखकर उन्होंने फिसिंग का आनंद लिया और वोटिंग का भी अनुभव किया.

 

मत्स्य पालकों की मांग
इस अवसर पर मत्स्य पालकों ने मुख्य सचिव से बाजार उपलब्ध कराने की गुहार लगाई. मुख्य सचिव के साथ सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. डीके तिवारी, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईएएस, उप विकास आयुक्त और जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Saraikela: पिता की हत्या के पीछे बेटा, सरायकेला-खरसावां पुलिस का बड़ा खुलासा – देखिए वीडियो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *