Jamshedpur: कांग्रेस की जय बापू जय भीम पदयात्रा, संविधान की रक्षा का संकल्प

जमशेदपुर: टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवा सत्याग्रह जनचेतना पदयात्रा का आयोजन रविवार को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में सुबह 8 बजे किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

यात्रा का उद्देश्य
यह यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है. यात्रा का शुभारंभ टेल्को प्रखंड के अंतर्गत ट्यूब कंपनी के समक्ष महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया.

पदयात्रा का संदेश
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती और कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान की रक्षा का नारा लगाया. उन्होंने “जय बापू, जय अंबेडकर” का उद्घोष किया और जनता को संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया. पदयात्रा 3.5 किलोमीटर आगे बढ़कर मछुआ बस्ती में आमसभा में तब्दील हो गई.

संविधान की रक्षा का संकल्प
मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के संविधान की रचना की है, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बदलने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम संविधान की रक्षा करें.
विशिष्ट अतिथि राज किशोर यादव ने कहा कि आज संविधान के ही देन से संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोया जा सका है. उन्होंने लोगों को संविधान में निहित अधिकारों के महत्व को समझाने की आवश्यकता पर बल दिया.

सफल आयोजन में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखण्ड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव, सामंता कुमार, सतीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर, अतुल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, रविन्द्र मौर्य, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजिंदर सिंह, रवि रंजन दयाल, विजयकांत शर्मा, अजय दास, प्रवीण कुमार, सरोज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश्वर प्रसाद, विक्रम कुमार झा, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, सत्यनारायण पासवान, निखिल तिवारी, सचिन कुमार, हरिहर प्रसाद, सतीश चन्द्र रजक, पायल मुंडा, सावन नाग, जितेन मुखी, और रविन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा.
इस पदयात्रा ने संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान, गुड़ाबांधा में नई शुरुआत

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time