Chandil: नीमडीह थाना प्रभारी ने युवक से की गाली-गलौज, NHRC तक पहुंचा मामला

चांडिल: 17 अक्टूबर 2025 को कपाली निवासी फैज़ाद आलम और उनके साथी मोहम्मद अज़हरुद्दीन चांडिल घूमने गए थे। रात लगभग 7:30 बजे जब अज़हरुद्दीन नीमडीह थाना किसी जानकारी के लिए गए, तो थाना प्रभारी संतन तिवारी भड़क गए। उन्होंने उल्टा अज़हरुद्दीन पर झूठा आरोप लगा दिया।

 

इसके बाद फैज़ाद जब थाना परिसर में गए, तो उनके साथ भी थाना प्रभारी ने गाली-गलौज की। फैज़ाद ने विरोध किया, तो संतन तिवारी ने धमकी दी कि “हथियार, ब्राउन शुगर या गांजा के साथ तुम दोनों को जेल भेज देना पुलिस के लिए बड़ी बात नहीं है।”

 

फैज़ाद के अनुसार, लगातार गाली-गलौज और टॉर्चर के दौरान वे बेहोश हो गए और मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके ठुड्डी पर गहरी चोट लगी और दांत भी टूट गए।

 

थाना प्रभारी ने फैज़ाद को अंदर कमरे में ले जाकर रुकने को कहा और जबरन एक सफेद कागज पर यह लिखवाया कि “मैं नीमडीह थाना किसी काम से आया था और बेहोश हो गया और सही सलामत जा रहा हूं।”

 

इसके बाद फैज़ाद ने एम.जी.एम. अस्पताल में अपना इलाज कराया। उन्होंने थाना प्रभारी पर अनुशासनहीनता, गाली-गलौज, मौलिक अधिकारों का हनन, झूठे केस में जेल भेजने की धमकी और पद का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप मानव अधिकार आयोग (NHRC) में दर्ज कराए हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत, डीआरएम ने स्वीकारा, टाटानगर जंक्शन पर ट्रेने विलंब से पहुंच रही हैं; कारण भी बताया

    विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा, दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को सरयू…

    Spread the love

    Jamshedpur : सामाजिक कार्यकर्ता उमेश खिरवाल का निधन, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने जताया शोक

    जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रसाद खीरवाल (टप्पू) का रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर शहर में पहुंचते ही उनके परिचित एवं शुभचिंतको…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time