Chandil: बरसात ने छीनी छत, JioTag होने के बावजूद नहीं मिला आवास

सरायकेला:  लगातार बारिश ने आदरडीह पंचायत के रघुनाथपुर बड़डीह गांव की सरला देवी का जीवन और कठिन बना दिया है। झोपड़ी जैसे घर की छत बारिश की मार से पूरी तरह दह गई है। अब यह परिवार प्लास्टिक की चादर बांधकर किसी तरह रातें गुजारने को मजबूर है।

सरला देवी ने बताया कि उन्हें अब तक न प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना का। उनका कहना है कि तीन महीने पहले स्वयंसेवक प्रकाश महतो ने उनके घर का JioTag किया था और नींव के लिए गड्ढा खोदने को कहा था। लेकिन उसके बाद न घर मिला और न ही कोई जानकारी दी गई।

सरला देवी ने कहा कि पति की मृत्यु को 10–12 साल बीत चुके हैं। रोज की मजदूरी से किसी तरह गुजारा होता है। उनका एक बेटा है, जिसने गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ दी और अब मजदूरी करता है। “आवास बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। सरकार अमीरों को पक्का मकान दे रही है और हम गरीब सिर्फ लाइन में खड़े हैं।”

गांव के अन्य परिवारों का घर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन सरला देवी जैसी जरूरतमंद अब भी छत से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नीमडीह ब्लॉक में सैकड़ों घर स्वीकृत होते हैं, फिर भी ऐसे पात्र परिवार झोपड़ी में जीवन गुजार रहे हैं।

स्वयंसेवक प्रकाश महतो ने बताया कि “पहले जीओटेक किए गए आवास का बिल पास नहीं हुआ था। बाद में किए गए जीओटेक का बिल पास हुआ है।” लगातार हो रही बारिश ने इस परिवार की हालत और भी बदतर कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दलमा की तराई में मिट्टी के घर ढहे, राहत को तरसे ग्रामीण

Spread the love

Related Posts

Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

गुवा : गुवा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। मंदिर कमेटी की…

Spread the love

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time