Jamshedpur: खतरे के पार स्वर्णरेखा और खरकई, नगर निकाय ने किया तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण

जमशेदपुर:  स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और तटीय इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है।

एमएनएसी की टीम ने नगर निकाय क्षेत्र के तटीय इलाकों का दौरा किया और जलनिकासी व्यवस्था तथा नालों की सफाई की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे और निचले इलाकों से दूर रहें। लोगों को ऊँचे स्थानों पर ठहरने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

वर्तमान जलस्तर
स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज साइट)
खतरे का स्तर: 121.50 मीटर
वर्तमान स्तर: 122.12 मीटर

खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट)
खतरे का स्तर: 129 मीटर
वर्तमान स्तर: 131.18 मीटर

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: नर्सिंग इस्पात कंपनी में मजदूरों का फूटा गुस्सा, PF-ESI और साप्ताहिक छुट्टी की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-49 पर दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

बहरागोड़ा : रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी (निवासी- आलमपुर, जाम्बनी)…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time