गालूडीह में बराज प्रमंडल के संचालित योजनाओं का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

घाटशिला : स्वर्णरेखा परियोजना विभाग के मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद ने रविवार को गालूडीह में बराज प्रमंडल द्वारा संचालित कई योजनाओं का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता राम निवास प्रसाद अपने कार्यालय के प्राक्कलन पदाधिकारी हर्ष झा, बरुण कुमार दास के साथ गालूडीह स्थित बराज संयुक्त कार्यालय पहुंचे, निरीक्षण के दौरान उनके साथ बराज अंचल अधीक्षण अभियंता सुधीर कुजूर, कार्यपालक संतोष कुमार, सहायक अभियंता अरशद, जियाउद्दीन समेत कनीय अभियंता एवं संवेदक गौरव शर्मा शामिल थे. मुख्य अभियंता सबसे पहले बराज प्रमंडल विभाग द्वारा स्वीकृत एफलेक्स बॉन्ड( बांध) का निरीक्षण, बराज डैम की स्थिति का अवलोकन किया,  बराज परिसर स्थित शौचालय एवं साफ सफाई का जायजा लिया.

इसे भी पढ़े : डुमकाकोचा के पास हाथी के डर से बंगाल झारखंड मुख्य सड़क रहा अस्त व्यस्त

संवेदक को दिशा निर्देश दिया गया

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसान के हित एवं सिंचाई सुविधा के लिए गालूडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे एफलेक्स बांध निर्माण किया जा रहा, बांध निर्माण में आने वाले तकनीकी बाधा दूर करने के लिए विभागीय अभियंता एवं संवेदक को दिशा निर्देश दिया गया, बांध समय एवं गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान को सालों भर पानी मिले इसकी व्यवस्था किया जा रहा, विभाग के लिए किसान सर्व परी है, सिंचाई की व्यवस्था के लिए हर कदम उठाया जाएगा. आठ वर्ष से नया आईबी भवन नहीं शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा की चांडिल आईबी भवन के तर्ज पर गालूडीह स्थित नया आईबी भवन को आउट सोर्सिंग के लिए जल संसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया, उम्मीद है इसी वर्ष नया आईबी भवन आउट सोर्सिंग के तहत शुरू कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े : भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है – बांके बिहारी 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time