बहरागोड़ा : भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का स्कूली बच्चों ने उठाया लाभ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के माटिहाना मध्य विद्यालय में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी शुक्रवार को पहुंची.  भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद एवं राज्य सरकार के झारखंड विज्ञान प्रवैधिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त पहल पर  भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. वाहन शुक्रवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर पहुंचा.  विद्यालय के विज्ञान शिक्षक के मार्गदर्शन में सैकड़ो विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित जानकारी हासिल की. वहीं वाहन में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान से संबंधित विद्युत चलित कई मॉडल प्रस्तुत किए गए है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक विश्वनाथ महतो, विज्ञान शिक्षक रवि शंकर गिरि, कृष्ण चंद्र बेरा, असित प्रधान, रंजित पांडा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रिक्रिएशन क्लब की जिम के लिये नए भवन का किया गया उद्घाटन

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

    जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time