Deepawali 2025: दिवाली तक हर दिन शुभ योग, जानिए किस दिन क्या खरीदना रहेगा लाभदायक

जमशेदपुर:  इस साल दिवाली से पहले शुभ नक्षत्रों का खास संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र इस बार दो दिन यानी 14 और 15 अक्टूबर को रहेगा। आज मंगलवार होने से मंगल पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि योग भी बन रहा है, जबकि कल बुध पुष्य नक्षत्र के साथ साध्य योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह समय खरीदारी और निवेश के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

खरीदारी नहीं कर पाए तो चिंता नहीं
अगर कोई आज या कल शुभ योग में खरीदारी नहीं कर पाता है, तो दिवाली (20 अक्टूबर) तक और भी कई शुभ अवसर मिलेंगे। इन दिनों में आप सोना, रत्न, खाता-बही, बीमा योजनाएं, बैंक एफडी, कृषि उपकरण, पशु, धार्मिक वस्तुएं और धान-बीज जैसी चीजें खरीद सकते हैं।

पुष्य नक्षत्र के बाद भी शुभ रहेगा सप्ताह
16 से 20 अक्टूबर तक हर दिन ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए उपयुक्त समय रहेगा। शेयर मार्केट और रियल एस्टेट में निवेश करने वालों के लिए भी यह हफ्ता फायदेमंद माना जा रहा है।

जानिए, कौन-सा दिन किस काम के लिए रहेगा शुभ

16 अक्टूबर, गुरुवार | मघा नक्षत्र और दशमी तिथि
बड़े व्यापारिक निर्णय, बिजनेस डील या नई नौकरी से जुड़ा निर्णय लेने के लिए अनुकूल दिन।

17 अक्टूबर, शुक्रवार | पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, एकादशी-द्वादशी तिथि
गैजेट, मोबाइल, फर्नीचर, लाइटिंग और घर की सजावट से जुड़ी खरीदारी करें।

18 अक्टूबर, शनिवार | उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, धनतेरस
सोना-चांदी, बर्तन, कलश, पूजन सामग्री और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी खरीदारी के लिए श्रेष्ठ दिन।

19 अक्टूबर, रविवार | रूप चतुर्दशी
वाहन, प्रॉपर्टी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए अनुकूल योग रहेगा।

20 अक्टूबर, सोमवार | हस्त नक्षत्र, दीपावली
आभूषण, सिक्के, श्रीयंत्र, कलश और बहीखाता खरीदना इस दिन अत्यंत शुभ रहेगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

    Spread the love

    Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

    जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *