जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा ने नर सेवा नारायण सेवा कार्य को एक बार फिर सार्थक कर दिखाया है। जी हां ! एक जरूरतमंद बुजुर्ग को मंच की पहल से निःशुल्क श्रवण यंत्र भेंट किया गया।
सुनने की मशीन पाकर उक्त बुजुर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ताउम्र याद रखने की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने दिल से मंच के सदस्यों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में उक्त बुजुर्ग ने कहा कि इस यंत्र से अब जीवन आसान हो जाएगी। सुनाई नहीं पड़ता था ऐसे में जिल्लत और जीवन का बोझ उठाना मुश्किल हो गया था। धन्यवाद है मारवाड़ी युवा मंच का । आपने अब जीवन आसान बना दिया।
बताते चलें कि गोविंदपुर निवासी एक जरूरतमंद बुजुर्ग व्यक्ति को सुनने में अत्यधिक परेशानी होने के कारण श्रवण यंत्र (कान की मशीन) की आवश्यकता आन पड़ी थी । इस संबंध में प्रीतेश जैन ने मंच के समक्ष सहायता की गुहार लगाई।
मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष युवा विकाश शर्मा जी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मंच की ओर से उक्त बुजुर्ग को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान करने का निर्णय लिया ।
यह सराहनीय सामाजिक कार्य मंच के सक्रिय सदस्य युवा रवि शंकर शर्मा जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी दिवंगत माताजी की स्मृति में मंच के माध्यम से इस सेवा कार्य को करते हुए समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का भावपूर्ण निर्वाहन किया।
यह पुनीत कार्य जमशेदपुर के प्रसिद्ध मंदिर बेल्डीह काली बाड़ी में ईश्वर के समक्ष संपादित किया गया।
इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद बुजुर्ग को न केवल सुनने की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आएगा ।
इस दौरान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, सह सचिव युवा उत्तम शर्मा, सदस्य युवा रवि शंकर शर्मा, युवा विजय कुमार शर्मा एवं युवा प्रीतेश जैन आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में युवक से मारपीट कर सोने की चेन छिनतई, एक नामजद सहित आठ अज्ञात पर केस
There is no ads to display, Please add some



















































