- वीणापानी नर्सिंग होम के पास हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
- रात में घेरकर की मारपीट, गले से छीनी चेन
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में छिनतई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वीणापानी नर्सिंग होम के पास बिरसानगर जोन नंबर-वन बी निवासी राहुल राव के साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित के बयान पर कदमा थाना में एक नामजद आरोपी श्रवण उर्फ बोधी और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल राव ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे वे वीणापानी नर्सिंग होम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान श्रवण उर्फ बोधी अपने 7-8 साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में जवान को कार से कुचलने की कोशिश मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित राहुल राव कदमा थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपी श्रवण उर्फ बोधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some



















































