
देवघर: देवघर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 11वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन स्थानीय केकेएन स्टेडियम में हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मेडल नहीं, प्रदर्शन हो लक्ष्य : डॉ. खवाड़े
समाजसेवी एवं संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में मेडल के पीछे भागने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, “खिलाड़ी प्रेशर न लें, बल्कि अपना बेस्ट देने की कोशिश करें।”
डॉ. खवाड़े ने यह भी बताया कि देवघर जिला एथलेटिक्स संघ राज्य का पहला ऐसा संघ बना है जिसने पूरे वर्ष का खेल कैलेंडर जारी किया है। इससे खिलाड़ियों को लंबे समय तक तैयारी करने में मदद मिलेगी।
नई प्रतिभाओं की तलाश में सक्रिय है संघ
संघ के सचिव मनोज मिश्र ने बताया कि मुख्य कोच दीपक के नेतृत्व में एक चयन समिति का गठन किया गया है, जो नई प्रतिभाओं की खोज में जुटी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर भी जाकर स्थानीय टैलेंट को सामने लाया जाएगा।
आदिवासी खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी सराहनीय
जिला योजना चेयरमैन आशीष झा ने बताया कि इस बार चैंपियनशिप में काफी संख्या में आदिवासी बालक-बालिकाओं ने भाग लिया है, जो यह दर्शाता है कि संघ की सूचनाएं ग्राम्य क्षेत्रों तक पहुंचने में सफल रही हैं।
प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में नीतू देवी, निक्की झा, राजेश मिश्र, प्रकाश भारद्वाज, बंटी नंदन सिंह, गौरव कुमार, चंदन कुमार, रंजन कुमार, रजनी कुमारी, साहिल खान, सरफराज अंसारी, कुंदन कुमार, बसंती मरांडी, दीपिका कुमारी, प्रमोद यादव, राहुल राय और अखिलेश राजभर जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर सेंट्रल स्कूल में बिखरी नृत्य की रंगीन छाया, एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाओं की झलक















































