Deoghar: देवघर में साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

 

देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने जसीडीह के रायडीह जंगल में छापेमारी साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने उक्त जंगल से 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 मोबाइल और 13 सिम जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमरुल अंसारी, समरुल अंसारी, (दोनों ब्रह्मसोली, पालोजोरी), सफाउल अंसारी, हमिद रजा (दोनों करहिया, करौ), जलाउद्दीन मियां, असफाक अंसारी, अब्दुल अंसारी, फैजान अंसारी (चारों मुरली पहाड़ी, मारगोमुंडा), नीरज दास (कुंडा, सारवां), विक्रम कुमार दास (दर्दमारा) शामिल हैं।

तीन तरीके से साइबर ठगी करते थे

एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को उक्त गैंग के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, दारोगा टेकलाल मेहता, जसीडीह थानेदार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी कराई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली। पुलिस की जांच में आया कि उक्त ठग.

• इन तरीकों से करते थे ठगी

– ठग गुगल पर अपना नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर ठगी करते थे।
– फोन-पे, पेटीएम कस्टमयर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर ठगी करते थे।
– एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से ठगी करते थे।
– एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उसे दोबारा चालू कराने के नाम गोपनीय जानकारी लेकर ठगी करते थे।

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

    जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time