Deoghar: पति-पत्नी और वो को लेकर चाकूबाजी, आशिक ने पति को मारा चाकू, हालत नाजुक

 

देवघर: शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार को एक सनकी प्रेमी ने शादीशुदा महिला के पति को चाकू मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में जख्मी सूरज दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। युवक के गर्दन, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के गहरे जख्म हैं। सूरज मूल रूप से दुमका जिले के तालझारी का रहने वाला है। महिला ने बताया कि वह अपने पति सूरज के साथ रहती है।

आत्मरक्षा में चाकू मारा

कुंदन नामक लड़का लगातार उसे परेशान कर रहा था। महिला का कहना है कि कुंदन ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए चाकू से हमला किया है। लेकिन किसी तरह बी-बचाव कर पति को उसके चंगुल से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रेमी कुंदन का दावा है कि महिला का पति वह ऑरिजनल पति है। उसने विधिवत उससे एक साल पहले शादी की है। कुंदन ने स्वीकार किया कि सूरज को चाकू उसने मारा है। लेकिन आत्मरक्षा के उसने खुद को बचाने के लिए चाकू मारा है।

प्रेमी का दुस्साहस-अस्पताल भी पहुंच गया

घटना के बाद सनकी प्रेमी कुंदन को पकड़े जाने का तनिक भी भय नहीं था। वह महिला और उसके पति के पीछे-पीछे सदर अस्पताल भी पहुंच गया। कुंदन का कहना है कि सूरज उसका दोस्त है। बहरहाल, पूरे मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur: नशे के खिलाफ डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

    Jamshedpur : कपाली के रागीब हत्याकांड का मुख्य आरोपी तारिक गिरफ्तार

    जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अलबेला गार्डन में हुए चर्चित मोहम्मद रागीब हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी पुलिस ने इस मामले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *