jamshedpur: नशे के खिलाफ डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

जमशेदपुर:   राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ मेंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में किया गया। इस मौके पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उन्होने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे तथा जागरूकता संदेश प्रसारित करेंगे।राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक प्रस्तावित

आमजनों से अपील, सकारात्मक भूमिका निभाएं

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उसके भविष्य, परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ हमें मिलकर जागरूकता फैलानी होगी। जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है और समाज के हर वर्ग से सहयोग अपेक्षित है । उन्होने आमजनों से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लें और नशामुक्त समाज की दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: बलिगेडिया के आईसीडीएस केंद्र में चोरी, एक बोरा चावल उड़ाया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time