Baharagora: जामबनी गांव में दधि महोत्सव के साथ हरि नाम संकीर्तन का समापन

बहरागोड़ा: मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जामबनी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया. स्थानीय कीर्तन मंडली गाजे बाजे के साथ दोपहर को कीर्तन मंडप से पुजारी द्वारा दधि हंडी लेकर गांव का भ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया. हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया.वहीं ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है.

अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया

महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा अर्चना किया. एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया. इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा, चॉकलेट व मिठाइयां आदि का वितरण किया गया. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. इसके बाद दधि हंडी को मंडप के चारों ओर पांच बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया.इस कीर्तन को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष संजय राणा, कोषाध्यक्ष सोमाय सिंह,सचिव मदन मोहन आचार्य, उपाध्यक्ष संतोष सातुआ, इंद्रजीत दास, संजय राणा, श्यामसुन्दर बारीक, हुकुम महतो, तरनिसेन पाल, सुजीत दास, जितेन पाल, अरिंदम बारीक, शिवानी शंकर पाल, गोपबंधु कामिला, सुभाष साहू, शंभुनाथ सातुआ, मिहिर कुंवर, शक्तिपद कामिला, टुकू कामिला, स्वपन दास, भवेश चंद्र पाल, तपन कुमार दास आदि जुटे हुए थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: समर कैंप में बच्चों ने जाना फुटबॉल खेल का महत्व


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा

    जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर…

    Spread the love

    Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time