Deoghar: विधायक और DC ने किया संविधान निर्माता की प्रतिमा का अनावरण

देवघर: संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को देवघर विधायक सुरेश पासवान और उपायुक्त विशाल सागर ने मोहनपुर प्रखंड के सुदूर बहुजन बहुल गांव तुम्बावेल में बाबा साहब की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया.

बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान

मौके पर डीसी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक अद्वितीय प्रेरणा है, जिसने अपने संघर्ष और विचारों से समाज में न्याय और समानता की नींव रखी. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का दर्शन आज भी समाज को जोड़ने और न्याय के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रासंगिक है.
डीसी ने युवाओं और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया, ताकि वे समाज, राज्य और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें.

ग्रामीणों से संवाद, विकास कार्यों का आश्वासन

डीसी ने मौके पर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने पेयजल संकट के समाधान के लिए जल संचय और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ज़ोर दिया. साथ ही गांव के तालाबों और नालों के जीर्णोद्धार तथा पहुंच पथ के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

गांव में निजी पुस्तकालय का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा निजी सहयोग से बनाए गए एक पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया गया. उपायुक्त ने इसे और समृद्ध बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

नेताओं और समाजसेवियों की सहभागिता

विधायक सुरेश पासवान और समाजसेवी नेत्री निर्मला भारती ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया.
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: 15-16 अप्रैल को हर अंचल में लगेगा विशेष राजस्व कैंप, ऑन द स्पॉट निपटेंगे ज़मीनी मामले

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time