Deoghar : पुलिसकर्मियों की पिटाई, सड़क जाम मामले में चार प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज

देवघर :  कुंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर महिला की मौत का आरोप लगाकर वर्दीधारियों के साथ मारपीट, हंगामा और सड़क जाम मामले में जख्मी जवान और पदाधिकारी के बयान पर चार अलग-अलग प्राथमिकी कुंडा थाने में दर्ज की गई है। इसमें 14-15 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

वीडियो और फोटो के आधार पर सभी की पहचान की गई

पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपियों में भीड़ को उकसाने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वालों में राजनीतिक के नेता, एक प्राइवेट नर्सिंग होम के स्टाफ और अराजक तत्व शामिल हैं। घटनास्थल की वीडियो और फोटो के आधार पर सभी की पहचान कर ली गई है। सीसीआर डीएसपी ने बताया कि जिस महिला की बाइक से गिरने से मौत हुई थी, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। अगर बाइक में पीछे बैठी महिला हेलमेट पहनी रहती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। इसलिए देवघरवासियों से अपील है कि बाइक ड्राइव करने वाले के साथ-साथ पीछे बैठने वाले भी हेलमेट जरूर पहने।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : खनन विभाग ने की छापामारी, 17500 सीएफटी अवैध बालू जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time