Deoghar: बिहार के ‘गोल्डन मैन’ प्रेम सिंह पहुंचे देवघर, बाबा दरबार में की पूजा-अर्चना

देवघर: बिहार के ‘गोल्डन मैन’ प्रेम सिंह बुधवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और देशवासियों के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. प्रेम सिंह इस दौरान लगभग 5 किलो 400 ग्राम सोने के आभूषणों से लदे हुए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उनकी पगड़ी, चश्मा, गले की चेन, हाथ की अंगूठियां, ब्रेसलेट से लेकर मोबाइल कवर और बुलेट तक सब कुछ सोने से सजा हुआ था.

मंदिर परिसर में जुटी भीड़, सेल्फी की मची होड़
प्रेम सिंह को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते और वीडियो बनाते देखे गए. युवाओं और बच्चों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई.

गोल्डन विज़न: सबको गोल्डमैन बनाना चाहते हैं प्रेम सिंह
पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रेम सिंह ने कहा, “मेरा सपना है कि देश के हर नागरिक को गोल्डमैन बनाऊं. ईमानदारी से कमाई करता रहूं और मेरी हर चीज गोल्ड की हो, यही बाबा से प्रार्थना है.”

सोने से जड़ी बुलेट और दिन-ब-दिन बढ़ता वजन
उन्होंने बताया कि उनकी बुलेट बाइक में भी 150 से 200 ग्राम सोना जड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 12 से 14 लाख रुपये है. प्रेम सिंह ने कहा, “जैसे-जैसे कमाई बढ़ेगी, वैसे-वैसे शरीर पर सोने का वजन भी बढ़ेगा.” सोने से लदे प्रेम सिंह बिहार के आरा जिले के निवासी हैं और जहां भी जाते हैं, लोगों की भीड़ उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उमड़ पड़ती है. गले में कई मोटी चेन, हाथों में दस अंगूठियां, और खास बात ये कि उनका मोबाइल कवर तक सोने का है.

 

इसे भी पढ़ें : Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टूटा पहाड़, भूस्खलन की चपेट में पांच यात्री


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time