Deoghar: नए बस स्टैंड में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

देवघर: देवघर शहर के बाघमारा स्थित आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) परिसर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृत युवक की पहचान अजीत यादव, निवासी संझा गांव (थाना रजौन), जिला बांका, बिहार के रूप में हुई है.

युवक का शव एक खड़ी यात्री बस के नीचे पाया गया. उसके सिर और हाथों पर स्पष्ट चोट के निशान हैं. घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन प्रारंभ कर दी गई है. फिलहाल युवक की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अजीत यादव देवघर किस उद्देश्य से आया था. आईएसबीटी परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दलमा में सड़क की हालत ने रोका जंगल सफारी का उत्साह, इको-पर्यटन के नाम पर लूट और लाचारी की दास्तान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *