Bihar: बिहार में अपराध बेलगाम, स्कूल संचालक की सरेराह गोली मारकर हत्या

पटना: पटना में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार देर रात, दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर के निवासी अजीत कुमार (50 वर्ष) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. अजीत लेखानगर में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे.

घटना के वक्त वह स्कूटी से घर लौट रहे थे. डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली लगने से अजीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है. पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है और एक विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया है. आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. हत्याकांड के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है.

गौरतलब है कि दो दिन पहले पटना में ही जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. खेमका को उनके अपार्टमेंट के बाहर निशाना बनाया गया था. बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर पर नजदीक से गोली चलाई और मौके से फरार हो गया था.

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता का विश्वास डगमगाता दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: नए बस स्टैंड में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time