Deoghar: शंकरपुर स्टेशन का कायाकल्प, PM मोदी ने किया उद्घाटन, AIIMS तक पहुंच हुई आसान

देवघर: जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित शंकरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत योजना के तहत हुआ है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद निशिकांत दुबे, एम्स डायरेक्टर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह से झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी वर्चुअल रूप से जुड़े।

उद्घाटन समारोह में मौजूद निशिकांत दुबे, आसनसोल मंडल के DRM चेतनानंद सिंह, AIIMS के डायरेक्टर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय

1300 स्टेशनों का कायाकल्प : प्रधानमंत्री ने बताई योजना की खासियत
बीकानेर से वर्चुअल जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि

“देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। यह ‘अमृत भारत स्टेशन’ केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि विकास और विरासत के संगम हैं।”
उन्होंने बताया कि मालगाड़ियों के लिए अलग पटरी बिछाई जा रही है और रेलवे नेटवर्क को तेजी से आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

एम्स को मिलेगा सीधा लाभ : डॉ. सौरभ वार्ष्णेय
देवघर एम्स के निदेशक डॉ. (प्रो.) सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि

“शंकरपुर स्टेशन से एम्स तक मरीजों, डॉक्टरों और उनके परिजनों को बहुत सुविधा मिलेगी। यह स्टेशन भविष्य में एम्स के लिए जीवनरेखा बनकर उभरेगा।”

सांसद बोले – आदिवासी क्षेत्रों की सेहत सुधरेगी
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि

“अमृत भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा याद किया जाएगा। शंकरपुर स्टेशन अब न केवल सुविधाओं से परिपूर्ण है, बल्कि प्लास्टिक पार्क और कोचिंग कॉम्प्लेक्स जैसे योजनाओं का केंद्र भी बन रहा है। देवघर एम्स में 21 जून से इमरजेंसी सेवा भी शुरू हो रही है। एम्स में सिकल सेल एनीमिया जैसे आदिवासी समाज के रोगों पर रिसर्च होगा।”

7.77 करोड़ की लागत से बदली स्टेशन की सूरत : डीआरएम
डीआरएम चेतनानंद सिंह ने बताया कि 7.77 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन में कई यात्री सुविधाओं को उन्नत किया गया है। शंकरपुर स्टेशन देवघर एम्स का सबसे निकटतम स्टेशन है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा।

शंकरपुर स्टेशन में क्या-क्या हुआ है नया?
नया आधुनिक स्टेशन भवन
– टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं सहित

दूसरा प्रवेश द्वार और विस्तारित परिसंचरण क्षेत्र
– यात्रियों और वाहनों के निर्बाध आवाजाही हेतु विशेष व्यवस्था

हरित उद्यान और भूनिर्माण
– यात्रियों के लिए शांत और सुन्दर वातावरण

आर्किटेक्चरल प्रवेश द्वार
– समकालीन डिजाइन और स्वागतयोग्य अनुभव

दिव्यांगजनों के अनुकूल बुनियादी ढांचा
– रैंप, ब्रेल पाथ, सुलभ शौचालय

प्लेटफॉर्म का विस्तार और नए शेड
– दो नए प्लेटफॉर्म शेड और 100 मीटर तक विस्तार

इसे भी पढ़ें : Deoghar: दिनेशानंद झा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का किया स्वागत, लिया मार्गदर्शन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time