Deoghar: दिनेशानंद झा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का किया स्वागत, लिया मार्गदर्शन

देवघर: देवघर में आयोजित संविधान बचाओ रैली के अवसर पर कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने रैली में शामिल होने पहुंचे वरिष्ठ नेताओं का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम आरएन बोस पुस्तकालय परिसर स्थित मुख्य मंच पर आयोजित हुआ, जहां झा ने मंचासीन नेताओं को पुष्पमाला अर्पित कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को किया गया सम्मानित

इस दौरान दिनेशानंद झा ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सिरिबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय दुबे एवं प्रदेश कांग्रेस की सचिव शबाना खातून को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

जिले में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा

इस अवसर पर झा ने वरिष्ठ नेताओं से जिले में कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए मार्गदर्शन मांगा। उन्होंने कहा कि देवघर जैसे महत्वपूर्ण जिले में कांग्रेस की जड़ें मजबूत हों, इसके लिए सभी नेताओं का सहयोग आवश्यक है।

रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। मंच और सभा स्थल पर भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल के गौरांगो दत्ता की पहल से मासूम को मिला नया जीवन, रांची रिम्स में सफल सर्जरी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Bahragora : विधायक समीर मोहंती की ‘त्रिशक्ति’ सौगात: बहरागोड़ा में शिक्षा, सड़क और महा-विद्युतीकरण योजना का महा-आगाज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड को विकास के हाईवे पर ले जाते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और बिजली क्षेत्र की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time