Deoghar: निर्माणाधीन गेट की सेंट्रिंग गिरी, मजदूर दबे – पुनासी डैम पर फिर उठा सुरक्षा सवाल

देवघर: देवघर के जल संसाधन विभाग अंतर्गत पुनासी डैम में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. स्पीलवे (जल निकासी द्वार) के निर्माणाधीन गेट की सेंट्रिंग (ढलाई के लिए बनाई गई अस्थायी संरचना) अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए. इस दुर्घटना में दो मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी. उनका कहना है कि सेंट्रिंग बहुत कमजोर ढंग से बांधी गई थी, जिसे देखते हुए पहले ही एहतियाती कदम उठाने चाहिए थे. देवघर के उपायुक्त सागर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुनासी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्य के दौरान स्लैब के गिरने से श्रमिक घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और सभी को खतरे से बाहर बताया गया है. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर के धनुर्धर त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व
Spread the love

Related Posts

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में सड़क हादसा : अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी टक्कर, तीन घायल

एनएच-18 पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, दो की हालत गंभीर एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक से हुआ भीषण हादसा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *