देवघर: देवघर शहर के सलौनाटांड़ मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब एक भाई ने अपने ही भाई पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सुदामा महथा को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
बेटी की शादी बना विवाद की जड़ – तलवार उठाने तक पहुंचा झगड़ा
जख्मी सुदामा महथा ने बताया कि उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई प्रेम महथा की बेटी की शादी नहीं हो सकी है. इसी बात को लेकर प्रेम अक्सर घर में विवाद करता था. शनिवार को कहासुनी बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि प्रेम ने तलवार से हमला कर सुदामा को बुरी तरह जख्मी कर दिया.
आरोपी प्रेम महथा फरार – पुलिस कर रही छानबीन
घटना के बाद आरोपी भाई प्रेम महथा घर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है.सुदामा की हालत नाजुक बनी हुई है. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए हैं. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय और बेचैनी का माहौल है. लोग इस पारिवारिक विवाद के हिंसक मोड़ पर पहुंच जाने से स्तब्ध हैं.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: पुलिस हिरासत में मौत या सिस्टम का हत्या-तंत्र, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी
There is no ads to display, Please add some



















































