Deoghar : शिव बारात में पहली बार श्रद्धालु कर सकेंगे एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

इस बार झारखंड पर्यटन विभाग निकालेगी शिव बारात.

देवघर : महाशिवरात्रि पर देवघर में निकाली जाने वाली शिव बारात की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार शिव बारात की झांकी में श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो सकेंगे। बारात में कलयुग के थीम पर कई झांकियां होगी, जिसमें कलका सूर और कल्कि अवतार प्रमुख हैं। कलका सुर मनुष्य के निगेटिव और पॉजिटिव दोनों सोच को दर्शाने वाली झांकी होगी। बच्चों में मोबाइल के दुष्प्रभाव को दर्शाने वाली झांकी भी शिव बारात में रहेगी। इसके अलावा हफ़िया होफ, हाथी के रूप में भगवान गणेश समेत कई देवी-देवताओं की देव दुर्लभ झांकियां झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पहली बार झारखंड पर्यटन विभाग देवघर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाल रही है। इसके लिए विभाग स्तर पर टेंडर भी निकलने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ गाकर कुणाल षाड़ंगी बने विजेता

 

बारात में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों होंगे शामिल

बारात में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों और विधायक के आने की संभावना है। सभी को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। शिव बारात में शामिल कलाकार एवं अलग-अलग तासा पार्टी, बैंड पार्टी, नृत्य दल आदि सहित डेढ़ हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था होगी। सुरक्षा में दंडाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों की टीम, सुरक्षा बल आदि के अलावा डेढ़ हजार वॉलंटियर को लगाया जाएगा। शिव बारात में पूरे शहर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।शिव बारात को आकर्षक बनाने के लिए तीन दिन पहले से ही पूरे शहर में शिव धुन बजाने लगेंगे। वहीं पहली बार लोग ड्रोन शो, लेजर शो तथा बारात रूट में सड़क किनारे बने 30 से 40 मंचों पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। इसमें छउ नृत्य, फोक नृत्य से लेकर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। बाबा भोलेनाथ की बारात में 50 घोड़े, 15 ऊंट व 250 झंडों के साथ अलग- अलग दल शामिल रहेंगे। वहीं बारात में 24 लोगों का अलग-अलग 15 से 20 दल तासा, बैंड, 15 से 20 भांगड़ा पार्टी आदि शामिल रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उड़ने के लिए दे दिया आसमान, सबसे बड़ा वैलेंटाइन गिफ्ट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time