Dhaanbad: श्री राम महायज्ञ की कलश यात्रा में सांसद व विधायक के साथ लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

विभिन्न  राज्यों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद

धनबाद: बाघमारा चिटाही  धाम श्री राम राज मंदिर का वार्षिक महोत्सव व श्री राम महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से कलश यात्रा के साथ हो गई. तेलमच्चों स्थित दामोदर नदी से कलश में जल भरकर सांसद ढुल्लू महतो उनकी पत्नी सावित्री देवी विधायक शत्रुध्न महतो अपनी पत्नी के साथ राम राज मंदिर पहुंचे. इस कलश यात्रा में उनके साथ साथ लाखों श्रद्धालुओं शामिल हुए. कलश यात्रा में अलग अलग राज्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही.

 कलश यात्रा में दिखी विभिन्न राज्यों की झांकियां

कलश यात्रा में जहां महाराष्ट्र का ढोल बाजा लोगों काफी भाया. महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव जैसे बड़े उत्सव पर यह बजता है. वहीं असम से आई टीम भी कलश यात्रा का आकर्षण का केंद्र बनी रही. असम आई टीम बिहू नृत्य का जलवा कलश यात्रा में बिखेरती नजर आई. इसके अलावे पंजाब, यूपी के कानपुर समेत अन्य राज्यों की झलक भी कलश यात्रा में देखने को मिली.

श्री राम महायज्ञ में राष्ट्रपति सहित कई नेता होंगे शामिल – ढुल्लू महतो

मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि श्री राम जी की यह सेना है. सेना निकल चुकी है महायज्ञ में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. वहीं बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि भगवान श्री राम में लोगों को आस्था आज की कलश यात्रा से समझी जा सकती है.

इसे भी पढ़ेः Conovocation Ceremnony: राज्यपाल पहुंचे जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय,दीक्षात समारोह में छात्राओं को बांटें मेडल और प्रमाण पत्र

4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले  श्री राम महायज्ञ में प्रति दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें प्रमुख रुप से 05 फरवरी को विराट बांग्ला जात्रा 06 फरवरी को श्री श्री रविशंकर का प्रवचन,07 फरवरी को साध्वी सरस्वती का प्रवचन, 09 फरवरी भोजपुरी गायक पवन सिंह का भजन संध्या, 8 फरवरी को विराट कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो थाना शांति समिति की बैठक में उठा नशाखोरी का मुद्दा, रोक लगाने की मांग

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को मानगो थाना परिसर में शांति समिति…

Spread the love

Gua : मां वन देवी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना 19 मार्च को

गुवा : गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मार्ग पर नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां वन देवी मंदिर में आगामी 19 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time