आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों में हो रही देरी पर डीआरएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

डीआरएम ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण.


Gamhariya : चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने सोमवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अमृत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में हो रही देरी संबंधित एजेंसी की लापरवाही का नतीजा है.

इसे भी पढ़ें : शहादत दिवस पर बाबा तिलका माझी की वीरता और बलिदान को किया गया याद

रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत पर जोर दिया

वहीं डीआरएम ने एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर स्टेशन पर अमृत योजना का कार्य जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक कार्य अधूरा है. प्लेटफॉर्म का निर्माण भी अपूर्ण है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है. डीआरएम ने आदित्यपुर स्टेशन को रेलवे का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया और कहा कि स्टेशन पर जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वे समय पर नहीं हो सके. उन्होंने रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और स्टेशन की कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ की हुई शुरुआत, 27 देशों से 150 विशिष्ट अतिथि करेंगे एतिहासिक स्थलों का भ्रमण

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time