जादूगोड़ा : यूसिल में टेंडर प्रक्रिया में लेट-लतीफी से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे गंदगी का अम्बार लग गया है। सबसे बुरी स्थित जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे डब्लूटीपी के सामने बने डस्टबिन में कूड़ा-करकट भर कर बाहर फैलने लगा है। यहां पूरे मोड चौक मसलन होटल, साग-सब्जी विक्रेता, मुर्गा विक्रेता अपना कचड़ा इसी इसी डस्टबिन में फेंका जाता है। रोजाना सफाई यूसिल द्वारा नहीं किए जाने व टेंडर प्रक्रिया में देरी व लेट-लतीफी से गैर कंपनी क्षेत्रों में गंदगी के बदबू से लोग परेशान है। क्षेत्र से गुजरे वाले लोग मास्क लगाकर चलने को विवश है। इधर जानकारों की माने तो यूसिल में निर्देशक स्तर के अधिकारी कंपनी के आस-पास की स्वच्छता को सी एस आर फंड से कराना चाहती है।जिसकी लेकर बोर्ड से मंजूरी के बाद कंपनी अन्य प्रक्रियाओ को पूरा करने में लगी है। जिसकी वजह से देरी हो रही है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के बाद जॉब आर्डर संवेदक को सौंप दी जाएगी ताकि गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा को टाला जा सकें। बहरहाल देखना यह है सुस्त पड़ी यूसिल स्वच्छता के प्रति जब-तक जागरूकता हो पाती है व साफ – सफाई का टेंडर प्रक्रिया में तेजी लेकर लोगों को कब-तक राहत दिलाती है यह देखने वाली बात होगी।
इसे भी पढ़े : Potka : पोटका का तेतला–बड़ा बंधवा मार्ग वर्षों से अधूरा, हादसों का बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल


















































