EARTHQUAKE : कोलकाता,ओड़िशा और झारखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

कोलकाताः मंगलवार की सुबह कोलकाता,ओड़िशा के साथ ही झारखंड के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6बजकर 10 मिनट पर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों सहित ओड़िशा के भुवनेश्वर, पुरी, पारादीप, बारीपदा, संबलपुर, अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और बालेश्वर तथा झारखंड की राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए.बताया जाता है कि भूकंप का प्रभाव समुद्र के अंदर था जिसकी वजह से जमीनी सतह पर इसका प्रभाव कम देखा गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है. भूकंप से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. भूकंप समुद्र के अंदर आने से समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है. कोलकाता में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, लेकिन भूकंप कुछ पलों तक महसूस किया गया.

ओडिशा के इन जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके विशेष रूप से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, पुरी, पारादीप, बारीपदा, संबलपुर, अनुगुल, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और बालेश्वर में महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में बताया गया है. कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके आज सुबह भारत समेत बांग्लादेश के कई हिस्सों में महसूस किए गए. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि यहां की भूकंप की तीव्रता का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ेः No Entry : 26फरवरी को शहर में सुबह 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Jadugoda : रोहनी बेड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा–कार की टक्कर में तीन घायल

जादूगोड़ा–कालिकापुर मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे रोहनी बेड़ा गांव के समीप जादूगोड़ा–कालिकापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार संध्या करीब चार बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *