ECI: भारत निर्वाचन आयोग 4-5 मार्च को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ करेगा सम्मेलन

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 4-5 मार्च, 2025 को भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पदभार संभालने के बाद उनका पहला सम्मेलन होगा.

 

पहली बार मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अतिरिक्त अधिकारियों के साथ भाग लेने के निर्देश

यह पहला अवसर है जब मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और एक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को नामित करें. ये अधिकारी राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देते हैं और निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं.

 

सम्मेलन का उद्देश्य: विचार-मंथन और परस्पर अनुभवों का आदान-प्रदान

यह सम्मेलन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को एक मंच पर लाकर विचार-विमर्श और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा. सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक निर्वाचन प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संवाद, सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने, और निर्वाचन प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका पर विचार किया जाएगा.
सम्मेलन के दूसरे दिन, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पहले दिन की चर्चा के आधार पर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे. यह अवसर निर्वाचन अधिकारियों के लिए एक-दूसरे के दृष्टिकोण से सीखने और अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Indian Railways: नेट जीरो कॉर्बन की ओर बढ़ रही भारतीय रेल – अश्विनी वैष्णव 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time