East Singhbhum: घाटशिला उपचुनाव, शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को 15 अक्टूबर तक शस्त्र जमा करने का निर्देश

पूर्वी सिंहभूम:  पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अनुज्ञप्ति में दर्ज सभी शस्त्र 15 अक्टूबर 2025 तक संबंधित थाना में जमा कराएं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कदम निर्वाचन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या से बचाव के लिए उठाया गया है।जिन अनुज्ञप्तिधारियों ने तय समय तक शस्त्र जमा नहीं किया, उनके खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। जमा किए गए शस्त्र की पावती रसीद जिला सामान्य शाखा में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों और शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें ताकि चुनाव सुरक्षित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे के कारण टैंकर में घुसी कार; कटक रेफर किया गया घायल युवक

    बहरागोड़ा : कोहरे की चादर और तेज रफ्तार का जानलेवा संगम शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर देखने को मिला। होटल ओम कृष्ण के पास खड़े एक टैंकर से कार की…

    Spread the love

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time