Muri : जेबीवीएनएल का अजब-गजब कारनामा, पहले थमाया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र, बाद में भेजा 56047 रुपये बकाया का नोटिस

मुरी निवासी चौधरी महतो विभाग की कार्यप्रणाली से हैं खासे परेशान

मुरी : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अजब-गजब कारनामे से मुरी के हजाम बंता के रहने वाले चौधरी महतो इन दिनों सांसत में पड़ गए हैं. मुख्यमंत्री उर्जा खुशहाली योजना के तहत चौधरी महतो को प्रत्येक माह 200 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर उन्हें एक वर्ष का 2400 यूनिट बिजली बिल माफ करने का प्रमाण पत्र थमाया गया. बाद में उन्हें इंडियन इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 56 के तहत 56 हजार 47 रूपये 17 पैसे बकाया का नोटिस भेज दिया गया. उक्त नोटिस इलेक्ट्रिकल एक्ज्यूकुटिव इंजीनियर के हस्ताक्षर से भेजा गया है. जिसमें 15 दिनो की मोहल्लत देते हुए बकाया बिजली बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. अन्यथा बिजली का कनेक्शन काट देने की बात कही गई है. चौधरी महतो का उपभोक्ता नम्बर एस 5257 एवं एकाउंट नम्बर 11234394456 हैं। चौधरी महतो ने बताया कि उनके घर के कमरे में केवल एक बल्ब जलता है. जबकि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत प्रतिमाह 200 युनिट या सलाना 2400 युनिट खपत होने पर माफी का प्रावधान है. जिसका प्रमाण पत्र उन्हें मिल चुकी है. वर्तमान में उनके बिजली मीटर में साल भर का कुल 376 युनिट की खपत ही दिख रहा है. विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस में 3 मई 2026 की तिथि दर्ज है. जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विभाग अग्रिम बकाया मांग रहा है या यह टंकण की गलती है. बहरहाल नोटिस मिलने से चौधरी महतो खासे परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

Spread the love

Related Posts

Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time