Jharkhand: बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक तब बिगड़ गई जब वे अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े. गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट बन गया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को अत्यंत संवेदनशील बताया है.

स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तत्काल दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. प्रशासन ने हर जरूरी इंतजाम पहले ही कर लिए थे.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि रामदास सोरेन की हालत क्रिटिकल बनी हुई है. इलाज की हर संभव व्यवस्था की जा रही है और वे स्वयं लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

घटना की खबर पूरे राज्य में तेजी से फैल गई. टाटा मोटर्स अस्पताल में उनके समर्थक, रिश्तेदार और आम नागरिक जुटने लगे. विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सविता महतो भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मंत्री की हालत की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: देवघर में राष्ट्रपति के काफिले से बिछड़ी सुरक्षा गाड़ियाँ- चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Spread the love

Related Posts

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time