Muri : धर्मपुर में आपसी विवाद में लाठी-डंडे की मार से बुजुर्ग की मौत

  • भाई के प्रहार से बलराम मुंडा की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मुरी : सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में बीती रात आपसी विवाद के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बलराम मुंडा (65) और उनके भाई सीदाम मुंडा के बीच विवाद के दौरान सीदाम मुंडा ने लाठी-डंडे से बलराम पर हमला कर दिया, जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में पटाखा की चिंगारी से गौशाला में लगी आग

भाई-भाई के आपसी विवाद ने लिया जानलेवा रूप

घटना के बाद मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर सिल्ली थाना में धारा 103(1) बीएनएस के तहत कांड संख्या 03/26 दिनांक 13/01/2026 दर्ज की गई। तत्परता से की गई जांच में आरोपी सिदाम मुंडा (65) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time