Saraikela: चांडिल शहरी क्षेत्र में भोजन की तलाश में पहुंचा हाथी, मारुति वैन अनाज सहित कई सामानों को नुकसान पहुंचाया

सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र में एक विशाल ट्रस्कर हाथी के आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है. यह हाथी दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गज परियोजना से भटकते हुए चांडिल शहरी क्षेत्र में भोजन की तलाश में पहुंचा है. मंगलवार सुबह यह हाथी चांडिल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया और मंदिर के गेट एवं चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया.

गज के हमले से तबाही

हाथी ने न केवल मंदिर की दीवारों और गेट को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि स्थानीय विधायक गुरु चरण किस्कू के घर पर भी हमला किया. हाथी ने उनके घर का गेट तोड़कर जन वितरण प्रणाली का अनाज नष्ट कर दिया और अन्य सामान को भी बिखेर दिया. इसके अलावा, हाथी ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे आसपास के लोग घबराए हुए हैं.

वन विभाग ने शुरू की जांच

गुरु चरण किस्कू ने घटना की जानकारी चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी को दी. इसके बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की. वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और हाथी के व्यवहार को समझने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई है.ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथी के आतंक से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोग डर के साये में जी रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा की उम्मीद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Chakulia: नागानल मंदिर के पास लगी हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह से खराब, लोगों में आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *