गुड़ाबांदा में हाथियों का उपद्रव जारी, घर तोड़ा और फसलों को किया बर्बाद

Ghatshila : घाटशिला के गुड़ाबांदा प्रखंड में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है. जंगल से निकलकर हाथी घरों को तोड़ रहे हैं और खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. 30 दिसंबर 2024 की रात से हाथी जंगल से निकलकर गांवों में घुस रहे हैं. वन विभाग हाथियों को भगाने में नाकाम साबित हो रहा है.  शाम ढलते ही हाथियों के डर से लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. दो जनवरी की रात को हाथियों का एक दल बालिजुड़ी पंचायत के लाड़काबासा टोला बुरुडीह निवासी मंटू मुंडा के घर को तहस-नहस कर दिया.

इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में हाथियों का उपद्रव जारी, घर तोड़ा और फसलों को किया बर्बाद

 

घर में रखे धान को भी हाथी चट कर गये

 

 

मलवा में दब जाने से दो बकरियों की मौत हो गई. घर में रखे धान को भी हाथी चट कर गये. बालिजुड़ी गांव के सुनील प्रधान के एक बीघा जमीन पर लगे आलू की फसल को पैरों से रौद कर और खा कर हाथियों ने बर्बाद कर दिया. गांव के अन्य किसानों के खेतों में फूलगोभी, टमाटर आदि फसल को भी नष्ट कर दिया. बुरुडीह टोला मे हाथी के हमले से क्षतिग्रस्त घर के मालिक मंटू मुंडा को जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी ने शुक्रवार को तत्काल सहयोग के रूप में तिरपाल दिया. वनकर्मी अभिलाष महतो को जल्द क्षतिपूर्ति देने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. वनकर्मी अभिलाष महतो ने भी हाथी पीड़ितों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया. किसान चंडी चरण पैड़ा, ललित पंडा, शक्ति पद समेत अन्य किसानों ने वन विभाग से तत्काल क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : रामचंद्रपुर सबर बस्ती में शिक्षा मंत्री ने सबर परिवार के बीच किया कंबल का वितरण

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time