Ranchi: दुर्गा पूजा से पहले सिल्ली रोड पर पैदल गश्त अभियान, हटाया अतिक्रमण

मुरी:  सिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सिल्ली मेन रोड बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिल्ली प्रखंड अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारी बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने सिल्ली काली मंदिर से लेकर पुराना बुण्डु रोड तक दुकानदारों को नियम पालन करने का आदेश दिया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले बाजार को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाना जरूरी है। इस अभियान में दुकानदारों का सहयोग मांगा गया है ताकि सड़क और बाजार दोनों सुचारू रूप से चल सकें।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *