मुरी: सिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सिल्ली मेन रोड बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सिल्ली प्रखंड अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारी बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने सिल्ली काली मंदिर से लेकर पुराना बुण्डु रोड तक दुकानदारों को नियम पालन करने का आदेश दिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले बाजार को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाना जरूरी है। इस अभियान में दुकानदारों का सहयोग मांगा गया है ताकि सड़क और बाजार दोनों सुचारू रूप से चल सकें।
There is no ads to display, Please add some


















































