राँची: शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक, राँची में झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य वक्ता राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह की जीवनी और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह का मार्ग भ्रष्टाचार, लूट-घोटाला और कारपोरेट लूट के खिलाफ लड़ने का रास्ता है।
सुफल महतो ने कहा कि आज साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा और प्रासंगिक हो गया है, क्योंकि अमेरिका ने भारत सहित विकासशील देशों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है और भारतीय कृषि बाजार खोलने के लिए दबाव डाल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगत सिंह के विचार आज महंगाई, निजीकरण, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला भी फूंका गया और लोगों ने जोरदार नारे लगाए:
“शहीद भगत सिंह अमर रहे”
“साम्राज्यवाद मुर्दाबाद”
“अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टेरिफ नहीं चलेगा”
“एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलनी चाहिए”
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह मुंडा ने की। झारखंड राज्य किसान सभा के सदस्यों सहित किसान नेता बिसमबर महतो, जयपाल सिंह मुंडा, बिनोद साव, अमर सिंह मुंडा, धनंजय साव, योगेन्द्र लोहरा, अनुज लोहरा समेत कई किसान उपस्थित थे। सुफल महतो ने अंत में कहा कि भगत सिंह का विचारधारा आज भी किसानों और गरीबों के हक़ की रक्षा के लिए मार्गदर्शक है।
There is no ads to display, Please add some


















































