पूर्व वायु सैनिक संजीव सिंह पंचतत्व में विलीन, पूर्व सैनिकों ने दी अंतिम विदाई

पिता रामनरेश सिंह भी वायु सेना में दे चुके हैं  सेवा

जमशेदपुर : पूर्व वायु सैनिक संजीव सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गया. संजीव सिंह का सोमवार को इलाज के दौरान बंगलोर में निधन हो गया. वे भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद से वर्ष 2021 में सेवानिवृत हुए थे. उनके पिता राम नरेश सिंह भी वायु सेना में ऑनरी फ्लाइंग ऑफिसर थे.  बैंगलोर से उनका शव मंगलवार को उनके जमशेदपुर के बारीडीह के शांति नगर लाया गया. जहां से शव यात्रा स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंची. संजीव सिंह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. उनके निधन की जानकारी ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के पूर्व ऑफिसर इंचार्ज कर्नल राजन एस अय्यर के द्वारा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह को दी गई.

इसे भी पढ़ें : साकची महालक्ष्मी मंदिर में मायुमं ने स्व. प्रमोद सर्राफ को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उसके बाद से ही संगठन के प्रतिनिधि उनके पिताजी के संपर्क में रहते हुए बेंगलुरु से उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची और रांची से उनके आवास तक लाने में सहयोग किए. शव लाने के लिए समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने मोक्ष वाहन उपलव्ध कराया. घाट पर पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह, सार्जेंट अभय अपूर्वा महेश प्रसाद, सार्जेंट अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिपाही सतनाम सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, हवलदार महेश कुमार ने पुष्प चक्र चढ़ाकर अंतिम विदाई विदाई दी. परिवार में पत्नी अर्चना कुमारी बेटी अंशिका सिंह उम्र 18 वर्ष कक्षा 11 और छोटी बेटी तंशु उम्र 5 बर्ष कक्षा 1 में पढ़ती है. छोटे भाई राजू सिंह ने मुखाग्नि दी.

इसे भी पढ़ें : श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर के 25 वें स्थापना दिवस पर निकली कलश यात्रा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time