साकची महालक्ष्मी मंदिर में मायुमं ने स्व. प्रमोद सर्राफ को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आदर्शों पर चलने का सभी ने लिया संकल्प

जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रमोद सर्राफ (भाई जी) के निधन पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा की ओर से मंगलवार को साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर के प्रथम तल्ला पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मायुमं के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने स्वर्गीय सर्राफ  के योगदान और प्रेरणादायक जीवन को स्मरण किया। उन्हें समाज सेवा और संगठन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनके अभूतपूर्व प्रयासों के लिए याद किया गया। सभा में उपस्थित सभी ने स्वर्गीय सर्राफ के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना के साथ सभा समाप्त हुई। सभा में पूर्व अध्यक्ष बिमल रिंगसिया, भरत अग्रवाल, विजय आनंद मूनका, मोहित मूनका, सुमित देबुका, मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उषा चौधरी, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर के 25 वें स्थापना दिवस पर निकली कलश यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time