Chaibasa : चिटीमिटी में प्रसिद्ध चैत्र मेला का आयोजन 14 व 15 अप्रैल को

 

पांच बैलगाड़ियों को पीठ पर हुक लगाकर खींचेंगे भक्त

चाईबासा : तांतनगर प्रखंड के चिटीमिटी में लगने वाली प्रसिद्ध चैत्र मेला का आयोजन 14 एवं 15 अप्रैल को होगा। इस मेले का शुभारंभ 12 अप्रैल को शुभ घट व यात्रा घाट के साथ किया जाएगा। 13 अप्रैल को वृंदावन गोरिया भार घाट एवं रात्रि में छौ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को पूर्वाहन 10 बजे पाठ भोक्ता, राधा चक्र, रंजणी टांगा, बैलगाड़ी खींचना व जीभ फूड़ा कार्यक्रम होगा। इस दौरान भक्तों के द्वारा पांच बैलगाड़ियों को पीठ पर हुक लगाकर खींचा जाएगा। वहीं जीभ व गाल में तार को आर पार कर हैरतअंगेज करतब दिखाया जाएगा। जो आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। वहीं 15 अप्रैल को गोत्री पालट के साथ इसका समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिटीमिटी चैत्र मेला पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी जोर-शोर से जुट गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : उपायुक्त ने चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *