Farah Khan की होली टिप्पणी से हिंदू समुदाय की भावनाओं को पहुंची ठेस, BB 13 के इस कंटेस्टेंट ने की FIR की मांग

मुंबई: कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जज के रूप में नजर आ रही हैं. शो में होली के दौरान की गई उनकी एक टिप्पणी ने उन्हें विवादों में घेर लिया है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने इस टिप्पणी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और फराह के खिलाफ FIR की मांग की है.

क्या था विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी याचिका में बताया कि फराह खान ने फरवरी 2025 में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड में होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. याचिका में कहा गया है कि फराह खान ने होली को “छपरियों का त्योहार” कहा था, जिसे हिंदुस्तानी भाऊ ने अपमानजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना है.

पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं, कोर्ट में पहुंचा मामला

हिंदुस्तानी भाऊ ने 21 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. याचिका में FIR दर्ज करने की मांग की गई है.

फराह खान की चुप्पी

फराह खान ने इस विवाद पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वे अब भी शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं और कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फराह खान को कुकिंग का भी शौक है और वे अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग से संबंधित वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. फराह खान का एक कुकिंग शो भी है, जिसमें वे सेलेब्रिटीज के घर जाकर उनकी पसंदीदा डिश बनाती हैं और साथ ही उसकी रेसिपी भी साझा करती हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Aly Goni & Jasmin Bhasin: अली गोनी और जैस्मिन भसीन शुरू करने जा रहे है नई जर्नी, व्लॉग के जरिए फैंस को दी जानकारी 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time