जादूगोड़ा: मुसावनी प्रखंड कार्यालय में आज प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ की अनुपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुंदर लाल मार्डी, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी ने की।
बैठक में 17 से 22 नवंबर तक फाइलेरिया की पहचान और रोकथाम के लिए रात्रि 8 बजे से घर-घर जाकर रक्त संग्रह (ब्लड सर्वे) अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान का संचालन पिरामल फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य और तरीका
डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने बताया कि यह ब्लड सर्वे अभियान प्रखंड के फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है—
हाथीपांव रोग (फाइलेरिया) के सूक्ष्म परजीवी की पहचान करना।
प्रखंड क्षेत्र में संक्रमण की वास्तविक स्थिति का पता लगाना।
ब्लड सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देना।
अभियान के पहले दिन लगभग 300 लोगों की रक्त जांच की जाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। अभियान में पीरामल फाउंडेशन के साथ-साथ सहिया और एएनएम स्टाफ का सहयोग लिया जाएगा। डॉ. मार्डी ने कहा कि इस ब्लड सर्वे से प्राप्त जानकारी के आधार पर भविष्य में फाइलेरिया उन्मूलन के बड़े अभियान की योजना बनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: ठंड में राहत की मांग, मनोज चौधरी ने नगर पंचायत प्रशासक से की वार्ता