Jharkhand: विवाद में फंसे पूर्व कांग्रेस मंत्री, बॉडीगार्ड्स ने लगाया जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप

डाल्टनगंज:  झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी मुश्किल में घिर गए हैं। उनके ही दो बॉडीगार्ड्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रैफिक जाम हटाने में असफल रहने पर त्रिपाठी ने उन्हें थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दीं। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि यह शिकायत बुधवार को दर्ज हुई है। जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए लातेहार थाना भेज दिया गया है। मामला एससी/एसटी एक्ट 1989 की धाराओं में दर्ज हुआ है।

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सभी आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है, “मैंने केवल बॉडीगार्ड्स को सतर्क रहने को कहा था। जाम मैंने खुद कुछ मिनटों में हटा दिया। न मैंने किसी को मारा और न गाली दी। यह सब सीसीटीवी में दर्ज है। उन्हें अपमान महसूस हुआ और बदले की भावना से एफआईआर कराई गई है।”

इस मामले में झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन भी कूद पड़ा है। एसोसिएशन ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर त्रिपाठी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने कहा, “दोनों बॉडीगार्ड्स ने साफ बताया है कि वे ट्रैफिक जाम हटाने की कोशिश कर रहे थे। तभी नेता ने गुस्से में थप्पड़ मारा और जातिसूचक शब्द कहे। यह पूरे पुलिस बल का अपमान है। कांग्रेस नेता पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar Election: बिहार चुनाव में इन 12 सीटों पर है झामुमो ने ठोकी दावेदारी, महागठबंधन में बढ़ी सरगर्मी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी…

Spread the love

Muri : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन, रिया पाठक को मिला सम्मान

मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time