Bihar Election: बिहार चुनाव में इन 12 सीटों पर है झामुमो ने ठोकी दावेदारी, महागठबंधन में बढ़ी सरगर्मी

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस बार बिहार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाल ही में बिहार दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की और झामुमो की तैयारियों के साथ सीटों की दावेदारी पर चर्चा की।

किन सीटों पर है दावा
झामुमो ने जिन सीटों पर दावेदारी जताई है, उनमें कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी शामिल हैं।

पहले पार्टी ने 16 सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब संभावना है कि कम से कम 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि महागठबंधन में झामुमो की हिस्सेदारी तय हो चुकी है और पार्टी को उसकी क्षमता और सम्मान के अनुसार सीटें मिलेंगी।

गठबंधन की चुनौती
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महागठबंधन में पहले से मौजूद राजद और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां अपनी सीटें आसानी से नहीं छोड़ेंगी। ऐसे में झामुमो को 1-2 से अधिक सीटें मिलना मुश्किल हो सकता है। पिछले चुनाव में तो झामुमो को गठबंधन में एक भी सीट नहीं दी गई थी। वजह यह बताई गई थी कि बिहार में झामुमो का संगठन और वोट बैंक मजबूत नहीं है।

 

 

इसे भी पढ़ें : चीन+1 स्ट्रैटेजी पर UP का बड़ा दांव, 200 विदेशी कंपनियों से चल रही है बातचीत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…

    Spread the love

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time