Potka : वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लक्ष्मण मुर्मू को पूर्व पार्षद ने दिया मदद का भरोसा

पोटका : पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत स्थित बिंगबुरू गांव के वृद्ध लक्ष्मण मुर्मू की उम्र सत्तर पार है, लेकिन इन्हें अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है. लेकिन  उनके स्वीकृति पत्र में 01 मार्च 2016 से दिखा रहा है कि उन्हें पेंशन मिल रही है. वंही बैंक डिटेल्स में दिनांक – 01/01/2019 से डिस्कॉन्टिनियू दिखा रहा है. जनवरी 2019 से जनवरी 2025 तक उनके बैंक खाते में उनकी पेंशन राशि किसी तकनीकि कारणों से नहीं गई है. छह साल से भी ऊपर हो गया है. इन्हें वृद्धा पेंशन की राशि नसीब नहीं हुई है. अपने स्तर से हर मुमकिन प्रयास के बावजूद जब इन्हें कोई फायदा नहीं हुआ तो इन्होंने गांव के ही समाज सेवी मानसिंह हंसदा के साथ शुक्रवार को अपने पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के आवासीय कार्यालय में पंहुच कर अपना दुःखड़ा सुनाए.

इसे भी पढ़ें : Chakulia: पिताजुड़ी में बालू लदे हाइवा का कहर: युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम

हर संभव मदद करने का भरोसा दिया

पूर्व पार्षद मंडल ने उनसे जरुरी कागजात लेकर एक आवेदन प्रस्तुत किया एवं उन्हें आश्वस्त किया की उनकी समस्या जिला के संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी के पास रखी जायेगी तथा जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.  साथ ही जो भी बकाया पेंशन राशि है उसे त्वरित कार्रवाई के तहत सम्पूर्ण भुगतान की मांग कि जायेगी. पूर्व पार्षद ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया. मौके पर पूर्व पार्षद के आवासीय कार्यालय पर पीड़ित लक्ष्मण मुर्मू के अलावे मानसिंह हांसदा भी उपस्थित हुए थे.

इसे भी पढ़ें : Maharashtra: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 कर्मचारियों की मौत कई घायल,बचाव व राहत कार्य जारी

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time